छेड़खानी के विरोध पर जख्मी किया

सीतामढ़ी : नानपुर थाना क्षेत्र के नौवडीह गांव में रविवार को छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी लालबाबू चौधरी की पुत्री बबीता कुमारी (15 वर्षीया) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया […]

सीतामढ़ी : नानपुर थाना क्षेत्र के नौवडीह गांव में रविवार को छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी लालबाबू चौधरी की पुत्री बबीता कुमारी (15 वर्षीया) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया है, जिसमें लैला कुमार, मिठु कुमार एवं चुनचुन देवी को आरोपित किया है. पीड़िता ने बताया है कि वह अपने फूफा के घर रहती है. गांव के योगेंद्र दास का पुत्र लैला कुमार छेड़खानी कर रहा था. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों के जुटने पर आरोपित भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >