टेंपो से कुचलकर बालक की मौत

सड़क हादसा. मां का इलाज कराने आया था, चली गयी जान नगर के आजाद चौक पर हुई दुर्घटना जख्मी बालक को ले जाते परिजन. सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के आजाद चौक के समीप रविवार को सड़क पार करने के दौरान टेंपो से कुचल कर एक बालक की मौत हो गयी. मृतक मो कैश(नौ वर्ष) […]

सड़क हादसा. मां का इलाज कराने आया था, चली गयी जान

नगर के आजाद चौक पर हुई दुर्घटना
जख्मी बालक को ले जाते परिजन.
सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के आजाद चौक के समीप रविवार को सड़क पार करने के दौरान टेंपो से कुचल कर एक बालक की मौत हो गयी. मृतक मो कैश(नौ वर्ष) बेला थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी मो नद्दाफ का पुत्र था. बताया जाता है कि मृतक अपने परिजन के साथ मां का इलाज कराने बस से सीतामढ़ी आया था. आजाद चौक पर बस से उतर कर वह सड़क पार कर रहा था, इसी क्रम में तेज गति से आ रहे टेंपो (बीआर 30पी 4530) की चपेट में आ गया. गंभीर रुप से घायल कैश को उपचार के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया,
जहां इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. सूचना मिलने पर मेहसौल ओपी की टाइगर मोबाइल मौके पर पहुंची और टेंपोचालक को दबोच लिया. मेहसौल ओपी के पुलिस अधिकारी को सूचना दी गयी. जिसके बाद पुलिस निजी क्लिनिक पहुंच कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, किंतु परिजन ने इसका विरोध कर दिया.
शव को लेकर परिजन चले गये
परिजनों के भारी आक्रोश के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा. इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को दूसरे टेंपो में रख कर फरार हो गये. पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका. परिजन द्वारा शव ले जाने की सूचना बथनाहा व बाजपट्टी थाने को दी गयी है. ओपी प्रभारी औरंगजेब आलम ने बताया कि जिस टेंपो की ठोकर से बच्चे की जान गयी है, उसे जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दुर्घटना में मौत की बाबत प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >