सहकारिता बैंक के कर्मियों की नियुक्ति पर सवाल

सीतामढ़ी : सुरसंड प्रखंड के सुरसंड पश्चिमी पैक्स के अध्यक्ष अजीत कुमार ने सीएम को एक आवेदन देकर सहकारिता बैंक में कर्मियों की नियुक्ति पर सवाल खड़ा किया है. कहा है कि बैंक के प्रबंध निदेशक ललन शर्मा द्वारा नियमों को दरकिनार कर नियुक्ति की कार्रवाई की गयी है. इसमें आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं […]

सीतामढ़ी : सुरसंड प्रखंड के सुरसंड पश्चिमी पैक्स के अध्यक्ष अजीत कुमार ने सीएम को एक आवेदन देकर सहकारिता बैंक में कर्मियों की नियुक्ति पर सवाल खड़ा किया है. कहा है कि बैंक के प्रबंध निदेशक ललन शर्मा द्वारा नियमों को दरकिनार कर नियुक्ति की कार्रवाई की गयी है. इसमें आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया है. बैंक के अध्यक्ष के अलावा निदेशक मंडल के सदस्यों एवं कर्मियों के पुत्र व सगे-संबंधियों की नियुक्ति की गयी है. श्री कुमार का आरोप है कि सहायक के रूप में वैसे लोगों की नियुक्ति की गयी है, जिसे बैंकिंग कार्य का अनुभव नहीं है.

इन कर्मियों को वेतन भुगतान कर उसमें से आधी राशि की वसूली कर ली जाती है. मामले की जांच करा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी है. मामले में प्रबंध निदेशक को भी आरोपित किया गया है. आवेदन में उन कर्मियों के नामों का भी उल्लेख किया गया है, जिनकी नियुक्ति की गयी है. इस बाबत प्रबंध निदेशक ललन शर्मा ने बताया कि रिक्ति व आरक्षण रोस्टर क्लियर कर विभाग को भेज दिया गया था. विभाग के स्तर से हीं नियुक्ति की कार्रवाई होनी है. अभ्यर्थियों की एक परीक्षा ली जा चुकी है और दूसरी परीक्षा ली जाने वाली है. उनका कहना था कि इस प्रकरण में उनकी कोई भूमिका नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >