प्रेम सिंह टाइगर के शागिर्द ने किया सरेंडर

अशोक सुरसंड थाना क्षेत्र के बिररख का है रहनेवाला सीतामढ़ी : कंस्ट्रक्शन कंपनियों से रंगदारी के लिए विस्फोट व फायरिंग कर दहशत पैदा करनेवाला शातिर प्रेम सिंह टाइगर का शागिर्द अशोक पासवान ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. अशोक सुरसंड थाना क्षेत्र के बिररख गांव का रहनेवाला है. उसके विरुद्ध पुपरी थाने में […]

अशोक सुरसंड थाना क्षेत्र के बिररख का है रहनेवाला

सीतामढ़ी : कंस्ट्रक्शन कंपनियों से रंगदारी के लिए विस्फोट व फायरिंग कर दहशत पैदा करनेवाला शातिर प्रेम सिंह टाइगर का शागिर्द अशोक पासवान ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. अशोक सुरसंड थाना क्षेत्र के बिररख गांव का रहनेवाला है.
उसके विरुद्ध पुपरी थाने में प्राथमिकी कांड संख्या-208/15 दर्ज है. उक्त घटना में प्रेम सिंह टाइगर ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर पुल निर्माण कंपनी सिद्धु कंस्ट्रक्शन के मुंशी को गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था.
मालूम हो कि प्रेम सिंह टाइगर को पुलिस ने मधुबनी जिले के जयनगर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह जेल में बंद है. बताते चले कि नगर के चिकित्सकों एवं व्यवसायियों से रंगदारी मांगने तथा रंगदारी को लेकर बम विस्फोट करने के बाद प्रेम सिंह टाइगर सुर्खियों में आया था. उसके गिरोह द्वारा छह वर्ष पूर्व लोहापट्टी स्थित मिथिला साइकिल स्टोर में रंगदारी के लिए बम विस्फोट किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >