स्वच्छता रैली निकाली

सीतामढ़ी : स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छता मिशन के अंतर्गत बुधवार को रीगा प्रखंड के सिरौली-दो पंचायत में स्वच्छता रैली निकाली गयी. जीविका के तत्वावधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम में परियोजना से जुड़ी दीदीयों ने लोगों से खुले में शौच करने की बजाय शौचालय का प्रयोग करने पर बल दिया. रैली में प्रखंड परियोजना […]

सीतामढ़ी : स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छता मिशन के अंतर्गत बुधवार को रीगा प्रखंड के सिरौली-दो पंचायत में स्वच्छता रैली निकाली गयी. जीविका के तत्वावधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम में परियोजना से जुड़ी दीदीयों ने लोगों से खुले में शौच करने की बजाय शौचालय का प्रयोग करने पर बल दिया.

रैली में प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजकुमार साह, क्षेत्रीय समन्वयक अकलेश कुमार, शंकर दयाल यादव, जितेंद्र महतो, मुखिया करुणा कंचन, यूनिसेफ के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पाठक, राजेश कुमार भारती, विजय राम, समाजसेवी राजकिशोर सिंह, मांझी राय, जयकिशोर सिंह समेत कई लोग शामिल थे. रैली रामनगरा मठ से निकल कर टावर चौक, राजा चौक, चव्वनी पट्टी, लोहार पट्टी होते हुए वापस मठ पर पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >