विवाहिता की हत्या का प्रयास

सोनबरसा : थाना क्षेत्र के मढ़िया गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता के गले में फंदा डाल कर हत्या करने का प्रयास किया गया. इस संबंध में पीड़िता सविता उर्फ मुनिया ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें पति मनीष चौधरी, जेठ विजय चौधरी, पप्पू चौधरी, अजय चौधरी, ससुर […]

सोनबरसा : थाना क्षेत्र के मढ़िया गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता के गले में फंदा डाल कर हत्या करने का प्रयास किया गया. इस संबंध में पीड़िता सविता उर्फ मुनिया ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें पति मनीष चौधरी, जेठ विजय चौधरी, पप्पू चौधरी, अजय चौधरी, ससुर लक्ष्मी चौधरी एवं सास लछमिनिया देवी को आरोपित किया है. बताया है कि उसने 10 माह पूर्व गांव के हीं मनीष से लव मैरेज किया था. इसके बाद पति समेत उक्त लोग दहेज में पांच लाख की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर उसे काफी प्रताड़ित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >