गांवों के रास्ते जा रहे सैकड़ों साइकिल

बीइओ की लापरवाही से वेतन भुगतान लंबित सीतामढ़ी : नव नियोजित उर्दू व सामान्य शिक्षकों के वेतन मद में आवंटन मिलने के बावजूद भुगतान अधर में लटका हुआ है. किसी भी बीइओ द्वारा शिक्षकों की उक्त गंभीर समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. यानी सभी बीइओ की लापरवाही के चलते वेतन का […]

बीइओ की लापरवाही से वेतन भुगतान लंबित

सीतामढ़ी : नव नियोजित उर्दू व सामान्य शिक्षकों के वेतन मद में आवंटन मिलने के बावजूद भुगतान अधर में लटका हुआ है. किसी भी बीइओ द्वारा शिक्षकों की उक्त गंभीर समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. यानी सभी बीइओ की लापरवाही के चलते वेतन का भुगतान लंबित है. डीपीओ स्थापना सभी बीइओ को वेतन के संबंध में पत्र भेज कर थक चुके हैं. अब डीइओ द्वारा तमाम बीइओ को पत्र भेजा गया है. पत्र में डीइओ ने कहा था कि तीन दिनों के अंदर नव नियोजित शिक्षकों की पदस्थापना विवरणी एवं स्टैंडिंग एडवाइस जमा करना सुनिश्चित करें. अन्यथा इस लापरवाही के लिए उनके खिलाफ उच्चाधिकारी को रिपोर्ट कर दिया जायेगा.
लापरवाही पर खेद व्यक्त
डीपीओ स्थापना ने सभी बीइओ को 26 मई व 12 जुलाई को पत्र भेजा. इसके जरिये स्टैंडिंग एडवाइस की मांग की गयी. ताकि शिक्षकों का भुगतान किया जा सके. इससे पूर्व बीइओ द्वारा भी 25 मई को पत्र भेजा गया था. 27 जुलाई को भेजे ताजा पत्र में डीइओ ने तमाम बीइओ की लापरवाह कार्यशैली पर खेद व्यक्त किया है. साथ ही कहा है कि बार-बार की मांग के बावजूद स्टैंडिंग एडवाइस नहीं भेजा जा रहा है. इस बीच, नवनियोजित शिक्षक व शिक्षक संघ द्वारा बार-बार धरना व प्रदर्शन की सूचना दी जा रही है. डीइओ ने स्वीकार किया है कि बीइओ की लापरवाह कार्यशैली के कारण ही रमजान में भी शिक्षकों को भुगतान नहीं किया जा सका.
होगी शीघ्र कार्रवाई
बैरगनिया बीइओ विजय आनंद ने बताया कि हाल में कार्यभार संभाले हैं. फाइल का अवलोकन कर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी. इधर बोखड़ा बीइओ रामवृक्ष सिंह ने बताया कि डीइओ का पत्र नहीं मिला है. शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का संधारण किया जा रहा है. स्टैंडिंग एडवाइस शीघ्र भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >