स्वेच्छा से राशन कार्ड परित्याग करनेवाले होंगे सम्मानित

तरियानी : प्रखंड कार्यालय परिसर में एसडीओ लालबाबू सिंह की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर राशन कार्ड के सत्यापन कार्य में तेजी लाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सत्यापन कार्य में तेजी लाने पर बल दिया गया. मौके पर एसडीओ ने कहा कि जो लोग राशन कार्ड के योग्य नहीं […]

तरियानी : प्रखंड कार्यालय परिसर में एसडीओ लालबाबू सिंह की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर राशन कार्ड के सत्यापन कार्य में तेजी लाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सत्यापन कार्य में तेजी लाने पर बल दिया गया.

मौके पर एसडीओ ने कहा कि जो लोग राशन कार्ड के योग्य नहीं है. वे राशन कार्ड का परित्याग कर दें. कहा कि वैसे लोग जो स्वेच्छा से राशन कार्ड का परित्याग करेंगे.
उन्हें सम्मानित किया जायेगा. एसडीओ ने कहा कि 73 प्रतिशत से अधिक लोगों को ही यह सुविधा मिलेगी. गरीबी रेखा से ऊपर जीवन बसर करने वालों को इसके लाभ से वंचित कर दिया जायेगा. मौके पर प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी व मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह समेत 22 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >