ट्रेन में पॉकेटमारी करते रंगे हाथ गिरफ्तार

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे जंकशन पर गुरुवार को कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में यात्री से पॉकेटमारी करते युवक को यात्रियों ने दबोच कर जीआरपी के हवाले कर दिया. पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम इदू खान बताया है जो शिवहर जिले के पिपराही का रहनेवाला बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, उक्त […]

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे जंकशन पर गुरुवार को कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में यात्री से पॉकेटमारी करते युवक को यात्रियों ने दबोच कर जीआरपी के हवाले कर दिया.

पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम इदू खान बताया है जो शिवहर जिले के पिपराही का रहनेवाला बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, उक्त युवक एक यात्री के पॉकेट से पांच हजार रुपया निकाल लिया. इसको लेकर ट्रेन में अफरातफरी मच गयी. अफरातफरी के बीच सामने से भाग रहे उक्त युवक को शक के आधार पर यात्रियों ने दबोच लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >