बराही जगदीश वार्ड 11 उपचुनाव महिला वोटर आगे

पुरनहिया/ डुमरी कटसरी : बराही जगदीश वार्ड 11 का उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. जिसमें 59.13 प्रतिशत वोट डाले गये. इस वार्ड के उपचुनाव में कुल 487 मतदाता के विरुद्ध 288 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. जिसमें महिला मतदाता पुरुष मतदाता से आगे रही. कुल 72.05 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले. जबकि पुरुष […]

पुरनहिया/ डुमरी कटसरी : बराही जगदीश वार्ड 11 का उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. जिसमें 59.13 प्रतिशत वोट डाले गये. इस वार्ड के उपचुनाव में कुल 487 मतदाता के विरुद्ध 288 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. जिसमें महिला मतदाता पुरुष मतदाता से आगे रही. कुल 72.05 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले. जबकि पुरुष मतदाता 46.15 पर सिमट कर रह गये. चुनाव पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट शिवहर सीओ युगेश दास की देखरेख में संपन्न हुआ. मौके पर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मो. रईसुद्दीन खां व प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार मौजूद थे. डुमरी कटसरी प्रतिनिधि के अनुसार श्यामपुर वार्ड 11 में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया है. यहां 480 मतदाता के विरुद्ध 221 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >