अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के ठाहर ग्राम में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देशी व विदेशी शराब बरामद किया. मौके से पुलिस ने एक कारोबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शुक्रवार को […]

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के ठाहर ग्राम में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देशी व विदेशी शराब बरामद किया. मौके से पुलिस ने एक कारोबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ठाहर ग्राम में छापेमारी की. छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावा अनि नितेश कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

ठाहर ग्राम निवासी अर्जुन सिंह के घर पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दस कार्टून में 200 एमएल के प्लास्टिक बोतल में रखे कुल 480 पीस देशी शराब कुल 96 लीटर एवं 180 एमएल के रखे 40 480 पीस देशी शराब व 180 एमएल के बोतल में रखे 40 पीस ऑफिसर्स च्वाइस का नीप बरामद किया है. एक व्यक्ति फरार हो गया. जिसकी पहचान पप्पू उर्फ रंजन सिंह के रूप में की गयी है. जो कारोबारी का पुत्र है. अर्जुन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >