सप्ताह भर में आंगनबाड़ी का भवन पूरा करें

सप्ताह भर में आंगनबाड़ी का भवन पूरा करें फोटो- 13 बैठक में बीडीओ व अन्य पुपरी : प्रखंड कार्यालय में बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने के साथ हीं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सभी सचिवों को कहा गया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों का […]

सप्ताह भर में आंगनबाड़ी का भवन पूरा करें फोटो- 13 बैठक में बीडीओ व अन्य पुपरी : प्रखंड कार्यालय में बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने के साथ हीं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सभी सचिवों को कहा गया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर ले. वार्ड स्तर पर मतदान केंद्र बनाया जाना है. अगर कोई बूथ बदलने की आवश्यकता हो तो आमसभा का आयोजन कर प्रस्ताव दें. हमारा गांव-हमारी योजना के तहत निर्धारित मापदंडों के अनुसार काम करने का निर्देश दिया गया. चतुर्थ व पंचम वित्त आयोग के तहत खोले गये खाते में राशि हस्तानांतरित कर रिपोर्ट करने को कहा गया. बीडीओ ने कहा कि लंबित योजनाओं को 10 फरवरी तक पूरा कर लें. आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा करने के साथ हीं उसे संबंधित विभाग के हवाले करने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी हरिमोहन दास समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >