110 मरीजों की हुई नि:शुल्क जांच सीतामढ़ी : लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में सोमवार को नगर के सरकारी बस स्टैंड स्थित डॉ आलोक कुमार के क्लिनिक में नि:शुल्क बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया. फार्मानोवा स्पेशलिटी लिमिटेड के सौजन्य से डॉ आलोक ने उक्त शिविर में आये 110 मरीजों के हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा की जांच(बीएमडी) कर उचित परामर्श दिया. डॉ आलोक कुमार ने बताया कि जांच किये गये मरीजों में लगभग 60 प्रतिशत मरीज ऑस्टियोपेनिक एवं दस फीसदी ओस्टियोपोरोटिक पाये गये हैं. सिर्फ फीसदी लोग हीं सही पाये गये. क्लब के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सुमन ने बताया कि अनियमित जीवनशैली एवं खान पान की वजह से शरीर से मिनरल खत्म होने लगता है, जिससे हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है. कई बार हड्डियों में यह कमजोरी इतनी हो जाती है कि मामूली सी चोट लगने पर भी फ्रैक्चर हो जाता है. मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, दवा कंपनी के संदीप कुमार, दीपक कुमार, प्रो राजकुमार गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
110 मरीजों की हुई नि:शुल्क जांच
110 मरीजों की हुई नि:शुल्क जांच सीतामढ़ी : लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में सोमवार को नगर के सरकारी बस स्टैंड स्थित डॉ आलोक कुमार के क्लिनिक में नि:शुल्क बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया. फार्मानोवा स्पेशलिटी लिमिटेड के सौजन्य से डॉ आलोक ने उक्त शिविर में आये 110 मरीजों के […]
