फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने व्यक्त की हत्या की आशंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2016 8:54 PM

विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने व्यक्त की हत्या की आशंका फोटो नंबर-26, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में मौजूद भाई, चाचा व अन्य– घटना नानपुर गांव की सीतामढ़ी : नानपुर थाना क्षेत्र के नानपुर गांव में स्थानीय मो शब्बीर खां का 18 वर्षीय पुत्र आमिर खां उर्फ प्यारे खां ने फंदा […]

विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने व्यक्त की हत्या की आशंका फोटो नंबर-26, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में मौजूद भाई, चाचा व अन्य– घटना नानपुर गांव की सीतामढ़ी : नानपुर थाना क्षेत्र के नानपुर गांव में स्थानीय मो शब्बीर खां का 18 वर्षीय पुत्र आमिर खां उर्फ प्यारे खां ने फंदा लगा कर जान दे दी. घटना सोमवार की रात की है. घटना की जानकारी परिजनों को सुबह तब लगी, जब आमिर को जगाने के लिए कमरे में गये. मृतक के भाई मो राशिद खां ने बताया कि प्यारे सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में सोने चला गया. उससे पहले एक दोस्त से बात किया था कि कल सुबह दरभंंगा चलना है. सुबह उसका दोस्त बार-बार फोन कर रहा था, परंतु वह फोन नहीं उठा रहा था. उसके दोस्त ने हार कर घर के मोबाइल पर फोन कर बताया कि बार-बार फोन करने के बाद भी प्यारे फोन नहीं उठा रहा है. दोस्त ने दरभंगा जाने का हवाला देते हुए जगा देने के लिए कहा. उसके बाद प्यारे की बहन जगाने गयी, तो कमरे का नजारा देख कर वह अवाक रह गयी. बताया कि छत पर चढ़ने वाली सीढ़ी का दरवाजा बंद था, परंतु उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. बगलगीर के मकान का छत उसके छत से लगा हुआ है, जिससे आसानी से आया-जाया जा सकता है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ललन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मृतक के पिता का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. परिजन घटना को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या मान रहे हैं. परिजनों का कहना है कि उसका गांव में किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है. केवल उसके एक पड़ोसी से पांच-छ: माह पूर्व मारपीट हुआ था. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मामले की जांच बारीकी से की जा रही है. जल्द ही सच सामने आ जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन