हाई कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति का आग्रह फोटो- 18 सीतामढ़ी : उम्मीदवार अनुसेवियों ने एक बार फिर डीएम को आवेदन देकर हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर नियुक्ति किया है. उम्मीदवार अनुसेवी संघ के अध्यक्ष राजनंदन सहनी समेत अन्य ने डीएम को दिये आवेदन में कहा है कि हाई कोर्ट द्वारा एक याचिका में आदेश जारी किया गया था. डीएम के कोर्ट से विविध वाद में नियुक्ति के लिए वर्ष 13 में आदेश पारित किया गया था, जिसमें एक सप्ताह के अंदर नियुक्ति करने का आदेश दिया गया था. नियुक्ति की प्रतीक्षा में दो दर्जन से अधिक उम्मीदवार अनुसेवी समाहरणलय के विभिन्न प्रशाखाओं में कार्य करते आ रहे हैं. निकाले गये विज्ञापन के आलोक में नियुक्ति करने का आग्रह किया गया है. अब तक नियुक्ति नहीं किये जाने से क्षुब्ध होकर उम्मीदवार अनुसेविओं ने 23 जनवरी से धरना शुरू करने एवं एक फरवरी से अनशन करने का निर्णय लिया है. आवेदन देने वालों में रामेश्वर महतो, रामलखन राय, राम विनय राय, संजय कुमार यादव, अंजनी कुमार झा, समरजीत सुमन, कपिलदेव राय, प्रमोद राय पटेल व नरेश पासवान समेत अन्य शामिल हैं. इस मामले से सीएम समेत कई वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है.
हाई कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति का आग्रह
हाई कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति का आग्रह फोटो- 18 सीतामढ़ी : उम्मीदवार अनुसेवियों ने एक बार फिर डीएम को आवेदन देकर हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर नियुक्ति किया है. उम्मीदवार अनुसेवी संघ के अध्यक्ष राजनंदन सहनी समेत अन्य ने डीएम को दिये आवेदन में कहा है कि […]
