स्कॉर्पियो से 430 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

भासर पुलिस पिकेट की टीम ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की शाम भासर गांव में छापेमारी कर हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 430 लीटर नेपाली

सीतामढ़ी. भासर पुलिस पिकेट की टीम ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की शाम भासर गांव में छापेमारी कर हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 430 लीटर नेपाली सौंफी व अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चालक की पहचान राजकुमार के रुप में की गयी है. पुलिस के अनुसार, पुलिस पिकेट में तैनात पुअनि जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गयी इस कार्रवाई में 232 लीटर सौंफी तथा 208 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी ( एचआर 26 बीजे 4929) जब्त कर ली गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >