दुराचार के विरोध पर चोर ने चाकू मारीफोटो नंबर- 6 जख्मी महिला, 7 इसी चाकू से प्रहार किया– नगद समेत करीब तीन लाख की चोरी — मोबाइल की रोशनी में पीडि़ता ने चोर की पहचान कीसुरसंड : थाना क्षेत्र के बनौली गांव के वार्ड नंबर आठ के रवींद्र साह उर्फ रेवी के घर बुधवार की रात चोरों ने लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. इस दौरान रेवी की पत्नी से दुराचार की कोशिश की गयी. महिला के विरोध करने पर चोर ने चाकू मार दिया. जख्मी महिला को स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार व अवर निरीक्षक राजेश चौधरी मौके पर पहुंचे. डीएसपी ने पीडि़ता का बयान लिया, जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में गांव के लालबाबू झा के पुत्र विवेक झा को आरोपित किया गया है. — पति की गैर मौजूदगी में घटना प्राथमिकी में पीडि़ता वीणा देवी ने बताया है कि रात में सोयी हुई थी. उसके पति पलदारी का काम करते हैं. रात के करीब दो बजे पलदारी के काम से पति चले गये. किवाड़ खुला रह गया. वह गहरी नींद में थी. तभी चोरों ने घर में घुस पेटी व अन्य बक्सा को बाहर ले जाकर उसमें से नगद 60 हजार के अलावा जेवर व कपड़ा समेत करीब तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. — दुराचार की कोशिश चोरी के बाद चोर ने उक्त महिला के साथ दुराचार की कोशिश की. इसी बीच मोबाइल का बटन दब जाने पर उससे हुई रोशनी में वह चोर की पहचान कर ली और शोर मचाने लगी. तभी चोर ने उसका मुंह दबा दिया और चाकू से प्रहार कर दिया. वह लहू-लुहान हो गयी. पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है.
पहले तीन लाख की चोरी, फिर दुराचार की कोशिश
दुराचार के विरोध पर चोर ने चाकू मारीफोटो नंबर- 6 जख्मी महिला, 7 इसी चाकू से प्रहार किया– नगद समेत करीब तीन लाख की चोरी — मोबाइल की रोशनी में पीडि़ता ने चोर की पहचान कीसुरसंड : थाना क्षेत्र के बनौली गांव के वार्ड नंबर आठ के रवींद्र साह उर्फ रेवी के घर बुधवार की […]
