फोटो नंबर- 12 बैठक में मौजूद शिक्षकपरसौनी : स्थानीय बीआरसी परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए वेतनमान देने, टीइटी व एसडीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सीधे बहाली करने, ऐच्छिक स्थानांतरण करने, सेवा कालीन सह वैधानिक प्रशिक्षण, स्नातक पास सभी नियोजित शिक्षकों का स्नातक ग्रेड में प्रोमोशन करने, आंदोलन के दौरान हुई सभी मुकदमों को बिना शर्त वापस लेने समेत अन्य मांगों के समर्थन में सात फरवरी को प्रमंडल स्तर पर, 14 फरवरी को जिला स्तर पर व 23 फरवरी को राज्य स्तर पर आयोजित धरना सह आमरण अनशन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. मौके पर मंजर आलम, जुलफेकार आलम, रामाधार साह, नागा चौधरी, राम बाबू यादव, मुरली मनोहर मिश्र, सुधा कुमारी व माधुरी कुमारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.
धरना सह अनशन को सफल बनाने का संकल्प
फोटो नंबर- 12 बैठक में मौजूद शिक्षकपरसौनी : स्थानीय बीआरसी परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए वेतनमान देने, टीइटी व एसडीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सीधे बहाली करने, ऐच्छिक स्थानांतरण करने, सेवा कालीन सह वैधानिक […]
