पुपरी : अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विगत दो दिनों से पछिया हवा के कारण बढ़ी ठंड से लोगों की जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पछिया हवा एक बार फिर ठंड का कहर बरपा रही है. लोगों को ऐसी उम्मीद थी कि बसंत पंचमी के बाद धूप निकलेगी और ठंड फट जायेगा, पर परिणाम ठीक विपरीत निकला. विगत शुक्रवार का दिन काफी सर्द दिन साबित हुआ. रात कोहरे की चादर में लिपट गयी. शनिवार को कुछ घंटों के लिए सूर्य का दर्शन हुआ, पर लोगों को राहत नहीं मिली. आसमान में बादल छाया रहा. बर्फिली पछिया हवा से अचानक कनकनी बढ़ गयी, जिसके चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल हो गया.– अलाव हीं सहारा ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है. दुखद यह है कि परेशानी मजदूर व गरीब तबके के लोगों कों अलाव नसीब नहीं हो रहा है. दो दिनों के अंदर अप्रत्याशित रूप से रम की बिक्री बढ़ गयी है. लिहाजा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर भी बिक्री हुई. ठंड के कारण लोगों में सर्दी, खांसी, बुखार जैसे रोगों का प्रकोप बढ़ने लगा है. कुछ लोग पेट दर्द व कोल्ड डायरिया से भी परेशान है. ठंड का कहर बढ़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. — कहते है कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बलहा मकसूदन सीतामढ़ी के वैज्ञानिक डा मनोहर पंजियार ने बताया कि इस मौसम से आलू, दलहन व तेलहन जैसे फसलों को हानी पहुंचेगा. वही गेहूं की फसलों को लाभ होगा.
ठंड का कहर जारी, अलाव की कोई व्यवस्था नहीं
पुपरी : अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विगत दो दिनों से पछिया हवा के कारण बढ़ी ठंड से लोगों की जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पछिया हवा एक बार फिर ठंड का कहर बरपा रही है. लोगों को ऐसी उम्मीद थी कि बसंत पंचमी के बाद धूप निकलेगी और ठंड फट जायेगा, पर परिणाम […]
