फोटो नंबर- 20 अनावरण करते पूर्व मंत्री व अन्य डुमरा : डुमरा प्रखंड के चक राजोपट्टी पंचायत स्थित रामपदार्थ नगर मुहल्ला में रविवार को मेनरोड बाइपास से संजीव चौधरी के घर तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह नगर विधायक सुनील कुमार पिंटू ने शिलापट का अनावरण कर किया. मौके पर अध्यक्षता कर रहे प्रखंड प्रमुख देवेंद्र साह ने कहा कि प्रखंड कार्यालय द्वारा 13 वीं वित्त आयोग की राशि से उक्त पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है. उन्होंने कहा कि खासकर गांव व टोला के विकास के लिए कई योजनाओं की सूची तैयार किया गया है. प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक योजनाओं को शीघ्र कार्यान्वित कराया जायेगा. मौके पर सुफल झा, संजीव चौधरी, संजीव कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव, निर्मल व्याहुत, पवन ठाकुर, विजय स्वर्णकार, सुरेंद्र झा, प्रो वीरेंद्र सिंह, प्रो सुनील राय, प्रो सत्येंद्र मिश्र व प्रो साकेत बिहारी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
विधायक ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन
फोटो नंबर- 20 अनावरण करते पूर्व मंत्री व अन्य डुमरा : डुमरा प्रखंड के चक राजोपट्टी पंचायत स्थित रामपदार्थ नगर मुहल्ला में रविवार को मेनरोड बाइपास से संजीव चौधरी के घर तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह नगर विधायक सुनील कुमार पिंटू ने शिलापट का अनावरण कर किया. मौके पर अध्यक्षता कर रहे […]
