हीलिंग टच पॉलीक्लिनिक का शुभारंभ

फोटो-19 क्लिनिक का उद्घाटन करते समाजसेवी सीतामढ़ी : नगर के सटे साहू चौक, डुमरा रोड स्थित वैदेही निवास में वसंत पंचमी पर हीलिंग टच पॉलीक्लिनिक का रविवार को शुभारंभ हुआ. पॉलीक्लिनिक के चिकित्सक डॉ एसएस झा के पिता समाजसेवी मिथिलेश कुमार झा एवं माता वैदेही झा ने फीता काट कर क्लिनिक का उद्घाटन किया. इस […]

फोटो-19 क्लिनिक का उद्घाटन करते समाजसेवी सीतामढ़ी : नगर के सटे साहू चौक, डुमरा रोड स्थित वैदेही निवास में वसंत पंचमी पर हीलिंग टच पॉलीक्लिनिक का रविवार को शुभारंभ हुआ. पॉलीक्लिनिक के चिकित्सक डॉ एसएस झा के पिता समाजसेवी मिथिलेश कुमार झा एवं माता वैदेही झा ने फीता काट कर क्लिनिक का उद्घाटन किया. इस अवसर पर क्लिनिक के जेनरल फिजिशियन एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ झा एवं कंसल्टेंट होमियोपैथिक फिजिशियन सह स्त्री, शिशु, चर्म व असाध्य रोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका त्रिपाठी ने बताया कि उक्त पॉलिक्लिनिक में सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी. मौके पर प्रशांत कुमार झा समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >