भूमि अधिग्रहण के नियमों की जानकारी दी

— युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जागरूकता अभियान सीतामढ़ी : भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ जारी किसान सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में भोरहा, बरियारपुर, पुनौरा व कोर्ट बाजार समेत शहर के कई मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान मो शाहनवाज ने किसानों […]

— युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जागरूकता अभियान सीतामढ़ी : भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ जारी किसान सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में भोरहा, बरियारपुर, पुनौरा व कोर्ट बाजार समेत शहर के कई मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान मो शाहनवाज ने किसानों को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के नियमों की जानकारी दी और भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन में सहयोग करने की अपील की. कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रयासों से कांग्रेस की यूपीए सरकार ने 1894 में अंगरेजों द्वारा बनाये गये 119 साल पुराने भूमि अधिग्रहण कानून को 2013 में बदल कर नया भूमि अर्जन व पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन कानून लागू किया था. पर नया कानून किसान व आदिवासियों की जमीन को जबरन छीनने का हथियार है. इससे विकास परियोजनाओं के नाम पर जबरन जमीन हड़पने का कानूनी रास्ता तैयार किया गया है. — 28 को पटना में धरना-प्रदर्शन बताया कि मोदी सरकार के इस काले अध्यादेश के खिलाफ आगामी 28 जनवरी को पटना में पूरे प्रदेश के हजारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे और केंद्र सरकार से इस किसान विरोधी अध्यादेश को तुरंत वापस लेने की मांग करेंगे. किसानों से कहा कि पिछले 15 दिनों से युवा कांग्रेस इस कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान, भाजपा विधायक का घेराव, पीएम का पुतला दहन व धरना-प्रदर्शन किया जाता रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >