वार्ड सदस्य व पति को जख्मी किया, प्राथमिकी

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के भैरोकोठी गांव में मंगलवार की सुबह जल-नल योजना के अंतर्गत काम करने के एवज में रंगदारी नहीं देने पर कुछ लोगों ने मारपीट कर वार्ड सदस्या पुनीता देवी व उसके पति को जख्मी कर दिया गया है. पीड़िता ने नगर थाना पुलिस को दिए आवेदन में ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार […]

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के भैरोकोठी गांव में मंगलवार की सुबह जल-नल योजना के अंतर्गत काम करने के एवज में रंगदारी नहीं देने पर कुछ लोगों ने मारपीट कर वार्ड सदस्या पुनीता देवी व उसके पति को जख्मी कर दिया गया है. पीड़िता ने नगर थाना पुलिस को दिए आवेदन में ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार सिंह, रवींद्र कुमार सिंह व रेणु सिंह को आरोपी बनाया गया है.

कहा कि अपने वार्ड में नल जल योजना के तहत काम करवा रहे हैं, जिसको लेकर आरोपी सुबह सात बजे घर में घुसकर दो लाख की मांग करने लगे, नहीं देने पर मारपीट शुरू कर दिया. जब पति श्यामबाबू गिरी बचाने आए तो उसके साथ भी मारपीट किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >