बाढ़ से ईंख की फसल हुई तबाह

गन्ने की फसल के नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी सुप्पी :विगत माह में आयी भयंकर बाढ़ से किसानों की फसल को दोहरा नुकसान हुआ है. जिससे किसान अपने आप को असहज महसूस कर रहे है. प्रखंड क्षेत्र के जमला, परसा व पकड़ी समेत अन्य गांवों […]

गन्ने की फसल के नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग

मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
सुप्पी :विगत माह में आयी भयंकर बाढ़ से किसानों की फसल को दोहरा नुकसान हुआ है. जिससे किसान अपने आप को असहज महसूस कर रहे है. प्रखंड क्षेत्र के जमला, परसा व पकड़ी समेत अन्य गांवों के किसानों की ईख की फसल को भारी क्षति पहुंचा है. एक तो धान का बिचड़ा नष्ट हो गया, जिससे धान की रोपनी लक्ष्य के अनुसार नहीं हो सका. दूसरी ओर ईख के पौधे भी पूरी तरह से सूख कर नष्ट हो गये हैं. जिससे किसान चिंतित हैं,
वही सरकार से फसल क्षति के मुआवजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं. इधर, प्रगतिशील किसान मंच के जिला संयोजक रामसोभित सिंह ने जिला प्रशासन व सरकार से ईख के फसल क्षति के मुआवजा राशि की मांग की है. साथ ही किसानों द्वारा बैंक से लिए गये ऋण को भी माफ करने की मांग की है, ताकि किसानों को थोड़ी राहत मिल सके. वही, मांग पूरी नहीं किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >