पोखर में डूबने से किशोर की मौत

बैरगनिया : थाना क्षेत्र के चकवा झाकर खान टोला स्थित एक तालाब में नहाने करने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. मृत किशोर की पहचान गांव के ही शेख अंसारी के करीब 15 वर्षीय पुत्र शेख अबुलैश के रूप में की गयी है. जिला पार्षद प्रतिनिधि तनवीर […]

बैरगनिया : थाना क्षेत्र के चकवा झाकर खान टोला स्थित एक तालाब में नहाने करने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना सोमवार की है.

मृत किशोर की पहचान गांव के ही शेख अंसारी के करीब 15 वर्षीय पुत्र शेख अबुलैश के रूप में की गयी है. जिला पार्षद प्रतिनिधि तनवीर अली खान उर्फ पपलू खान ने बताया कि गांव के चार-पांच बच्चे उक्त तालाब में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान शेख अबुलैश गहरे पानी में चला गया. बच्चों द्वारा शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोर को पोखर से बाहर निकाल कर स्थानीय डाॅ शंकर कुमार के क्लिनिक में ले गया, जहां किशोर को मृत घोषित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >