शराब के साथ गिरफ्तार

बैरगनिया : इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के बी कंपनी के जवानों ने बुधवार को नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार रणवीर सिंह रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर बराहीं गांव का रहनेवाला है. उसके पास से कुल 27 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया है. बॉर्डर […]

बैरगनिया : इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के बी कंपनी के जवानों ने बुधवार को नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार रणवीर सिंह रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर बराहीं गांव का रहनेवाला है. उसके पास से कुल 27 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया है.

बॉर्डर पीलर संख्या 344/2 के समीप गश्त लगा रहे जवानों ने उसे पकड़ा है. एसएसबी के सहायक सेनानायक ललित मोहन डोभाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर व जब्त शराब को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है. इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर चंदन सिंह, कांस्टेबुल योगेंद्र कुमार, संजीत सैनिक, पूजा कुमारी व कामले सरोज समेत अन्य शामिल थे.
नशे में ग्रिल संचालक गिरफ्तार
सीतामढ़ी . नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को ग्रिल संचालक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान शिवशंकर महतो के पुत्र राजमंगल महतो के रूप में की गयी है. जांच में शराब पीने की पुष्टि की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि गिरफ्तार राजमंगल महतो के पिता का कॉल आया था कि उसका पुत्र शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. सूचना पर तत्काल पहुंच कर हिरासत में लिया गया. प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शराब के नशे में दो गिरफ्तार: सुप्पी : सहायक थाने की पुलिस ने बुधवार को मनियारी चौक से शराब के नशे में धुत दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में शिवहर जिले के पिपराही थाना अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी विश्वनाथ साह एवं सीतामढ़ी नगर के कोट बाजार वार्ड संख्या-आठ निवासी मुन्ना कुमार शामिल है. थानाध्यक्ष पीके प्रभाकर ने बताया कि दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >