फायरिंग से दहला चकमहिला

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर से सटा चकमहिला गांव मंगलवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया. एक के बार एक तीन गोलियों के चलने की आवाज सुन कर जहां अफरातफरी मच गयी. दहशतजदा लोग घरों में दुबक गये. हालांकि, कुछ देर बाद ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं इलाका आक्रोश की […]

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर से सटा चकमहिला गांव मंगलवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया. एक के बार एक तीन गोलियों के चलने की आवाज सुन कर जहां अफरातफरी मच गयी. दहशतजदा लोग घरों में दुबक गये. हालांकि, कुछ देर बाद ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं इलाका आक्रोश की चादरों में लिपट गया.

बहन को अपनाने की गुहार लेकर नगर थाना के खड़का गांव से बहनोई मुकेश प्रसाद यादव के चकमहिला स्थित घर पहुंचे साले राकेश राय पर फायरिंग करने की बात सुनते ही लोग उग्र हो गये. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की. वहीं पिस्टल, मैगजीन व खोखा बरामद किया. दोनों ओर से मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हिरासत में लिए गये एक युवक से पुलिस पूछताछ कर रहीं है. दहेज प्रताड़ना से लेकर फायरिंग तक पहुंचे इस मामले की वैसे तो पुलिसिया तहकीकात जारी है.
मामले में हैं कई मोड़ : सीतामढ़ी. शादी, दहेज और अलगाव के बाद फायरिंग का यह मामला सिनेमायी कहानी से कम नहीं है. मुकेश प्रसाद यादव मूल रूप से शिवहर जिले के शिवहर थाना के अंबा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव का पुत्र है. मुकेश को बचपन में चकमहिला निवासी उसकी फुआ ने गोद लिया था. तब से फुफा रामकृत यादव ने उसकी परवरिश की. हालांकि बाद में उसके फूफा ने रीता देवी नामक एक अन्य महिला से शादी कर ली. जिससे दो बेटी है. मुकेश भी अपने फूफा को पिता का दर्जा दे रखा है. शादी के कार्ड में भी पिता के नाम की जगह फूफा का नाम लिखा था. खड़का निवासी राकेश राय की माने तो 10 जुलाई 2016 को उसकी बहन अनिता की शादी चकमहिला निवासी मुकेश प्रसाद यादव के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से हीं पति समेत ससुराल वाले दहेज में बाइक, आभूषण व नगदी के लिए दबाव बनाने लगे. इनकार करने पर अनिता को प्रताड़ित करने लगे.
वहीं घर से भागने की धमकी देने लगे. लगातार बढ़ रहे प्रताड़ना व पति की खुलती पोल के बाद एक दिन अनिता ससुराल से मायका पहुंच गयी. राकेश के अनुसार मुकेश के दूसरी महिला से अवैध संबंध है. इतना ही नहीं वह पूर्व में भी शादी कर चुका था. पहली पत्नी को छोड़ उसने अनिता से दूसरी शादी की थी. बाद में उसकी पहली पत्नी से अंबा निवासी छोटे भाई ने शादी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >