घर पर हमले का आरोप

सीतामढ़ी : सदर अस्पताल में इलाजरत मुकेश के फूफा रामकृत यादव के अनुसार कोई फायरिंग नहीं हुई. राकेश राय व उसके परिजनों ने घर पर हमला कर लाठी-डंडों से उसकी पिटायी कर दी. बताया है कि शादी के बाद लड़का-लड़की के बीच मनमुटाव चल रहा था. लिहाजा पंचायत ने शादी को खत्म करने का निर्णय […]

सीतामढ़ी : सदर अस्पताल में इलाजरत मुकेश के फूफा रामकृत यादव के अनुसार कोई फायरिंग नहीं हुई. राकेश राय व उसके परिजनों ने घर पर हमला कर लाठी-डंडों से उसकी पिटायी कर दी. बताया है कि शादी के बाद लड़का-लड़की के बीच मनमुटाव चल रहा था. लिहाजा पंचायत ने शादी को खत्म करने का निर्णय लिया था.

इसके आलोक में लड़की वालों को रुपये वापस करना था. जिसे वह चेक के माध्यम से देना चाहते थे, लेकिन उक्त लोग कैश लेने पर अड़े थे. इनकार करने पर घर में घुस कर वारदात को अंजाम दिया. रामकृत यादव के अनुसार दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने घर में तोड़फोड़ की की.

घर से आर्म्स बरामद, मुकेश फरार: घटना की जांच को पहुंची नगर थाना पुलिस ने जहां मौके से एक खोखा बरामद किया है, वहीं मुकेश के घर स्थित पूजा मंडप के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व मैगजीन भी जब्त किया है. घटना के बाद पुलिस मुकेश की तलाश में लगी हुई है. जबकि मुकेश फरार चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >