मुख्य व उपमुख्य पार्षद का आज होगा चुनाव
सीतामढ़ी : नगर सरकार के गठन को लेकर शहरवासियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित नेहरू भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर परिषद के नये मुख्य व उपमुख्य पार्षद का चुनाव शुक्रवार को होगा. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से माकूल व्यवस्था की गयी है. जिला निर्वाचन कार्यालय […]
सीतामढ़ी : नगर सरकार के गठन को लेकर शहरवासियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित नेहरू भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर परिषद के नये मुख्य व उपमुख्य पार्षद का चुनाव शुक्रवार को होगा. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से माकूल व्यवस्था की गयी है.
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से चुनाव संपन्न कराने के निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है, जिसमें नगर परिषद, सीतामढ़ी का चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी डीडीसी ए रहमान को दी गयी है. वहीं, नगर पंचायत, बैरगनिया के मुख्य व उपमुख्य पार्षद का चुनाव
मुख्य व उपमुख्य…
सदर अनुमंडल कार्यालय, डुमरा में होगा. वहां के लिए सदर एसडीओ संजय कृष्ण को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. जबकि, बेलसंड नगर पंचायत के मुख्य व उपमुख्य पार्षद का चुनाव स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में होगा. वहां के लिए स्थानीय एसडीओ सुधीर कुमार को निर्वाची पदाधिकारी की जिम्मा सौंपी गयी है. तीनों नगर निकायों में चुनाव की प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी. चुनाव के दौरान शांति भंग न हो इसके लिए मौके पर आवश्यक संख्या में सशस्त्र बलों के साथ पुलिस पदाधिकारी भी मोरचा संभालेंगे.
छह निगमों के मेयर का चुनाव आज. नगर निकाय चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगी. इसमें पटना नगर निगम सहित पटना जिले की अन्य आठ नगर निकायों में पड़े वोटों की गिनती होगी. इसके अलावा जिन छह नगर निगमों में वार्ड सदस्यों का निर्वाचन हो चुका है, वहां शुक्रवार को मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जायेगा. इनमें भागलपुर, आरा, बिहारशरीफ, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा नगर निगम शामिल हैं,
जबकि पटना नगर निगम के मेयर व डिप्टी का चुनाव 19 जून को और मुंगेर नगर निगम के मेयर व डिप्टी का चुनाव 27 जून को कराये जायेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने बताया कि शुक्रवार को पटना नगर निगम के अलावा बाढ़, मोकामा, मसौढ़ी, फुलवारीशरीफ व बख्तियारपुर नगर पर्षद और मनेर नगर पंचायत में मतगणना करायी जायेगी. मालूम हो कि भागलपुर, आरा, बिहारशरीफ, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा नगर निगम में 21 मई को मतदान हुआ था, जबकि पटना नगर निगम में चार जून और पटना जिले की अन्य आठ निकायों में सात जून को मतदान हुआ था.