लाठीचार्ज के विरोध में निकाला विरोध मार्च

सीतामढ़ी : विद्यार्थी परिषद पर निर्मम लाठी चार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में जिला संयोजक मणिकांत हिमांशु के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के किरण चौक से महंत साह चौक तक विरोध मार्च निकाला गया. विरोध मार्च में शामिल छात्रों का कहना था कि इंटरमीडिएट के खराब रिजल्ट के खिलाफ […]

सीतामढ़ी : विद्यार्थी परिषद पर निर्मम लाठी चार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में जिला संयोजक मणिकांत हिमांशु के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के किरण चौक से महंत साह चौक तक विरोध मार्च निकाला गया.

विरोध मार्च में शामिल छात्रों का कहना था कि इंटरमीडिएट के खराब रिजल्ट के खिलाफ में इंटर काउंसिल के गेट पर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच तानाशाही सरकार के निर्देश पर छात्रों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज किया गया.
जिसमें विश्व विद्यालय अध्यक्ष मणिकांत व दिव्यांशु समेत दर्जनों कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गये. यह सरकार बार-बार छात्रों पर जुल्म कर रही है. इसके विरोध में चरणबंद्ध आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >