Sitamarhi News: छठ घाट पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, मामले की जांच कर रही पुलिस

Sitamarhi News: आपसी रंजिश में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। छठ पूजा के दिन ही घाट पर युवक को आरोपी ने चाकू घोंप दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sitamarhi News: छठ पूजा के दिन बिहार के सीतामढ़ी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां सुबह वाले अर्घ्य के दिन घाट पर ही एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना बाजपट्टी थाना इलाके के संढ़वारा गांव स्थित छठ घाट पर की है। मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले उमेश मंडल के बेटे अमरदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। युवक की मौत के बाद से छठ पूजा की खुशी का माहौल कोहराम में बदल गया।

आपसी रंजिश की वजह से हत्या

घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आपसी रंजिश के वजह से युवक की हत्या की गई है। हालांकि, परिजन ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस की मानें तो परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

10 किलो गांजा बरामद

बीते 6 नवंबर को पुलिस ने गश्ती के दौरान 10 किलो गांजे के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. इनमें एक महिला व एक पुरुष शामिल है. पुलिस ने इनकी टेंपो भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेला थाना क्षेत्र के कन्हमां गांव निवासी सुजीत कुमार एवं नेपाल के गौशाला निवासी रेखा गिरी के रूप में हुई. थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस भीसबा बाजार पर गश्ती में थी. इसी बीच चगेनमा की तरफ से सुजीत टेंपो लेकर वहां पहुंचा. इस टेंपो में रेखा भी बैठी थी. पुलिस को देखकर सुजीत टेंपो भगाने लगा. लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के क्रम में उनके पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >