अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली श्रीराम की बारात, बिहार के बक्सर से गुजरेगी, जानिए रूट चार्ट

Shri Ram Wedding Procession: मंगलवार को अयोध्या से जनकपुर से लिए भगवान श्रीराम की बारात निकल गई है. बरात में 250 से अधिक लोग शामिल हैं, जो बिहार के बक्सर होते हुए जनकपुर के पुनौरा धाम पहुंचेंगे. भगवान राम और माता सीता की शादी विवाह पंचमी के दिन यानी 6 दिसंबर को होगी.

Shri Ram Wedding Procession: मां सीता की धरती सीतामढ़ी में श्रीराम जानकी विवाहोत्सव को लेकर धूमधाम से तैयारी चल रही है. करीब पांच साल बाद इस बार अयोध्या से मिथिला नगरी (जनकपुर, नेपाल) तक श्रीसीताराम विवाह बारात यात्रा निकाली जा रही है. बता दें, विवाहोत्सव का आयोजन 26 नवंबर से 9 दिसंबर तक होगा. 

6 दिसंबर को होगा विवाहोत्सव 

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने इस यात्रा को लेकर बारात का रूट चार्ट जारी कर दिया है. 26 नवंबर को राम जी की यह बारात अयोध्या के कारसेवक पुरम से निकलेगी और 28 नवंबर को बिहार के बक्सर में प्रवेश करेगी. अगले दिन यानी 29 नवंबर को बारात पाटलिपुत्र और हाजीपुर होते हुए कांटी पहुंचेगी. 30 नवंबर को राम जी की बारात शिवहर और रुन्नीसैदपुर होते हुए पुनौरा धाम, जानकी मंदिर पहुंचेगी. इसके बाद 1 दिसंबर को बारात पुपरी और अहिल्या स्थान होते हुए बेनीपट्टी में रात्रि विश्राम करेगी. 2 दिसंबर को यह मधवापुर मटिहानी पहुंचेगी. 4 दिसंबर को दशरथ मंदिर में समधी मिलन होगा और 6 दिसंबर को जनकपुर के बरबीघा मैदान में यह भव्य विवाहोत्सव होगा. बता दें, इस भव्य बारात यात्रा में विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. 9 दिसंबर को बारात गोरखपुर लौटेगी. 

बारात में 250 लोग शामिल

बता दें, इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है. इस साल विवाह पंचमी 6 दिसंबर को मनाई जाएगी. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम और माता सीता की शादी हुई थी. इसलिए हिंदुओं के लिए यह दिन बहुत ही महत्व रखता है. विवाह पंचमी के दिन को शादी की वर्षगांठ के तौर मनाया जाता है. हर साल इस दिन भगवान राम और माता सीता की शादी कराई जाती है. इस बार एक बार फिर अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के लिए निकल गई है. भगवान राम की बारात ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजों के साथ निकली गई है. इस दौरान बराती काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. इस बारात में चार रथ और करीब से ज्यादा 20 से गाड़ियां शामिल हैं. बारात में 250 से अधिक लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >