श्रावणी मेला में भाग लेने वाले कलाकार 10 जुलाई तक करें आवेदन, जानें आवेदन की प्रक्रिया…

Shravani Mela 2024: प्रत्येक साल की भांति इस साल भी श्रावणी मेला में मनोरंजन हेतु कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहले ही कलाकारों को आवेदन देना पड़ता है.

Shravani Mela 2024: प्रत्येक साल की भांति इस साल भी श्रावणी मेला में मनोरंजन हेतु कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित करवाया जाता है. जिले के धांधी बेलारी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. जिसमें बाहर के साथ-साथ स्थानीय स्तर के कलाकार भी भाग लेते हैं.

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहले ही कलाकारों को आवेदन देना पड़ता है. इसमें भजन कीर्तन और लोकगीत के लिए कलाकारों का चयन किया जाता है. एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले में चयनित कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं.

यहां से करें आवेदन (Apply for Shravani Mela)

जारी निर्देश के अनुसार कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कलाकारों को 10 जुलाई तक आवेदन करना है. यह आवेदन सामान्य शाखा में जाकर जमा कर सकते हैं. इसके साथ ही ईमेल के माध्यम से भी आप आवेदन कर सकते हैं. shravnimela.bhagalpur@gmail.com पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं.

संबंधित अधिकारियों का कहना है कि अगर आप पिछले साल श्रावणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हो तो उससे संबंधित पत्र अवश्य संलग्न करें, ताकि वैसे कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी की शादी में बिहार के ये दो दिग्गज नेताओं को मिला निमंत्रण, 12 जुलाई को होगा विवाह

12 जुलाई को होगा ऑडिशन

वहीं आवेदन पत्र के साथ 10 मिनट का ऑडियो वीडियो क्लिप भी भेजेंगे. जिसके आधार पर कलाकारों का चयन किया जाएगा. साथ हीं 12 जुलाई को डीआरडीए के सभागार में ऑडिशन भी लिया जाएगा. इसमें स्थानीय कलाकार अपनी भागीदारी निभा सकते हैं.

इसमें तबला वादक या संगीत के किसी भी कला से अगर जुड़े हो तो आप आवेदन कर सकते हैं. हर साल श्रावणी मेला के एक माह तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है. इससे श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया जाता है. जिससे श्रद्धालुओं को विश्राम करने की एक अच्छी जगह भी मिल जाती है. इसलिए हर वर्ष जिला प्रशासन द्वारा यह आयोजन कराया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >