शेखपुरा में 30 रुपये में मिलेगा गंगोत्री का गंगाजल, शिव मंदिरों में सोमवारी को लगेगा डाक विभाग का स्टॉल

भारतीय डाक विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराने की अनूठी पहल की है. अब शिव मंदिरों में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां 30 रुपये में 250ml की बोतल में गंगाजल खरीदा जा सकेगा.

Sheikhpura Gangotri Gangajal : भारतीय डाक विभाग अपनी डाक सेवा, जन सेवा और अलख के साथ-साथ भक्ति सेवा में भी अपनी ओर से कदम बढ़ा चुका है. इसी भक्ति तथा श्रद्धा सेवा के साथ श्रद्धालुओं के लिए इस पावन महीने में गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

डाकघरों के साथ शिव मंदिरों में लगेंगे स्टॉल

नवादा के प्रमंडलीय डाक अधीक्षक अरविंद कुमार तथा शेखपुरा अनुमंडलीय सहायक डाक अधीक्षक भूषण प्रसाद सिन्हा ने संयुक्त तौर पर पत्रकारों को बताया कि श्रद्धालुओं को निर्धारित रकम लेकर गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

इसके लिए डाकघर के अलावा जिले के प्रमुख शिव मंदिर बरबीघा के पंचबदन स्थान तथा गिरहिंडा पहाड़ पर अवस्थित बाबा कामेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में प्रत्येक सोमवारी को डाक विभाग अपना स्टॉल लगाकर देश के प्रमुख धार्मिक स्थल गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराएगा.

250 एमएल की बोतल की कीमत 30 रुपये तय

शेखपुरा मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर महताब खान ने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध गंगोत्री का ढाई सौ एमएल की मात्रा में बोतल बंद गंगाजल उपलब्ध है, जिसकी कीमत तीस रुपये निर्धारित रखी गई है.

Also Read : गया जी से जसीडीह तक श्रद्धालुओं को मिलेगी आसान कनेक्टिविटी, 17 अगस्त तक चलेंगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें

श्रद्धालुओं ने की डाक विभाग की पहल की सराहना

शेखपुरा मुख्य डाकघर में गंगाजल खरीदने आए श्रद्धालुओं में प्रीतम कुमारी, शशांक शेखर, गीतमाला देवी, आनंद कुमार, शिवानी प्रिया सहित कई लोगों ने डाक विभाग की इस बेहतर पहल की सराहना करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल का जलाभिषेक करना बहुत ही पुण्य का कार्य होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >