शेखपुरा में 16 अगस्त को विधान पार्षद ललन प्रसाद का अभिनंदन, बार एसोसिएशन करेगा सम्मान

शेखपुरा बार एसोसिएशन 16 अगस्त को जिले के नवनिर्वाचित विधान पार्षद ललन प्रसाद का भव्य अभिनंदन करने जा रहा है. घाटकुसुंभा प्रखंड के सुजालपुर गांव के मूल निवासी ललन प्रसाद के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन जिलेवासियों के लिए गर्व का विषय है.

शेखपुरा बार एसोसिएशन द्वारा 16 अगस्त को जिले के नवनिर्वाचित विधान पार्षद ललन प्रसाद का अभिनंदन करेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलने वाले विधान पार्षद के पद को जिले के निवासी द्वारा सुशोभित किया जाना गर्व का विषय है. इस गौरवपूर्ण क्षण को जिला विधिज्ञ संघ जिलावासियों के साथ साझा करने का निर्णय लिया है.

नवनिर्वाचित विधान पार्षद का परिचय और पृष्ठभूमि

उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित विधान पार्षद ललन प्रसाद शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुजालपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके विधान पार्षद बनने से जिले में विकास की नई गति प्राप्त करने की संभावना है. उन्हें सम्मानित करना पूरे जिलावासियों को सम्मानित करने के समान है.

Also Read : बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, रिवर साइड रोड जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जानिए पांच तस्वीरों में पूरी खबर

विशेष समारोह का आयोजन और तैयारी

इसे लेकर जिला विधिज्ञ संघ एक विशेष समारोह का आयोजन करेगा और उसी दिन उन्हें सम्मानित कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करने का काम करेगा. विधान पार्षद को सम्मानित करने के समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >