Sheohar News: शिवहर पुलिस लाइन केंद्र परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने झंडोत्तोलन कर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी, डीडीसी संजय कुमार, एसडीएम डॉ. अनंत कुमार, एसडीपीओ अनुशील कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. इस दौरान एसपी ने अमर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा को पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया.
पुलिस लाइन में एसपी ने किया झंडोत्तोलन
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की.
अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पर दिया जोर
एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का आह्वान किया.
अनुमंडल कार्यालय और सिविल सर्जन कार्यालय में भी ध्वजारोहण
अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीएम डॉ. अनंत कुमार ने झंडोत्तोलन किया. वहीं सिविल सर्जन कार्यालय में सीएस डॉ. आरके सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
राजकीय डिग्री महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. नगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने ध्वजारोहण किया.
कृषि भवन और बार एसोसिएशन में भी फहराया तिरंगा
राजस्थान चौक स्थित मिश्रा औषधालय में संचालक चित्रसेन जीत मिश्र ने झंडोत्तोलन किया. संयुक्त कृषि भवन परिसर में जिला कृषि पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
जिला बार एसोसिएशन में अध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने झंडोत्तोलन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया. मंडल कारा शिवहर में जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
स्कूलों में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवहर में प्राचार्य दीपक सिंह ने झंडोत्तोलन किया. वहीं अक्षर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्राचार्या प्रियंका सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी.
शिवहर के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया. विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया.
यह भी पढ़ें: मस्जिद से निकले थे दो बच्चे, फिर नहीं लौटे घर, परिजनों की बढ़ी चिंता
