शिवहर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, 130.88 करोड़ की बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल योजना का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 जुलाई को शिवहर जिले के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे 130.88 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. साथ ही जिले की 40 अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

Belwa Minapur Link Channel: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 जुलाई को शिवहर जिले के दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे पिपराही प्रखंड में 130.88 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित बूढ़ी गंडक नदी से नदी जोड़ योजना (बेलवाधार) के तहत बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. साथ ही जिले की 40 अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

130.88 करोड़ की परियोजना से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण को मिलेगा लाभ

डीएम प्रतिभा रानी ने बताया कि बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल परियोजना की लागत 13088.57 लाख रुपये (करीब 130.88 करोड़ रुपये) है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जिले के सर्वांगीण विकास से जुड़ी 40 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें 22 योजनाओं का उद्घाटन और 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शैलेन्द्र सिंह स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं.

कार्यक्रम स्थल, मंच, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा और आवागमन मार्गों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. सुरक्षा के लिए मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड की टीम से जांच कराई जा रही है.

भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था

प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है. इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों की भी विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है.

जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे और कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish kumar sing

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >