दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

तरियानीः थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठिया गांव में एक विवाहिता को गला दबाकर हत्या कर दी गई एवं ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में जला दिया गया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीए थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. प्रथम दृष्टया मामला रहस्यमय लगा पुलिस की छानबीन जारी थी. इसी बीच मृतक विवाहिता […]

तरियानीः थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठिया गांव में एक विवाहिता को गला दबाकर हत्या कर दी गई एवं ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में जला दिया गया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीए थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. प्रथम दृष्टया मामला रहस्यमय लगा पुलिस की छानबीन जारी थी. इसी बीच मृतक विवाहिता के पिता छपड़ा गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह ने थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है जिसमें पुत्री विनिता देवी की हत्या गला दबाकर किये जाने की बात कही गई है.

इसमें मृतका के पति मुकेश कुमार सिंह, सास, ससुर सहीत पांच को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बताया गया है कि पूर्व से दहेज की मांग की जाती रही है नहीं देने के कारण विवाहिता के साथ मारपीट भी किया जाता रहा है.विनिता एवं मुकेश की शादी वर्ष 2010 मे हुई थी मृतका अपने पिछे 6 माह की एक बच्ची छोड़ गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >