रहस्यमय स्थिति में 16 वर्षीया किशोरी की मौत

शिवहरः जिले के खैरवा दर्प गांव में एक 16 वर्षीया खुशबू कुमारी की मृत्यु रहस्यमय परिस्थिति में हो गई़ घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राकेश गोसाई के नेतृत्व में पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंचकर सरेह में आम के बगीचे से शव को बरामद कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम हेतु सीतामढ़ी […]

शिवहरः जिले के खैरवा दर्प गांव में एक 16 वर्षीया खुशबू कुमारी की मृत्यु रहस्यमय परिस्थिति में हो गई़ घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राकेश गोसाई के नेतृत्व में पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंचकर सरेह में आम के बगीचे से शव को बरामद कर लिया है.

शव को पोस्टमार्टम हेतु सीतामढ़ी भेजा गया है. थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि प्रथम दृश्टया गले में फांस लगाकर हत्या की बात सामने आ रही है. घटना के बाबत मृतका के पिता भूटा मांझी का बयान दर्ज किया गया है. इसमें घटना का कारण घरेलू विवाद में आत्महया का लगता है. मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा लगता है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >