हिम्मा में आयोजित की गयी शांति समिति की बैठक

तरियानी : प्रखंड क्षेत्र के हिरम्मा थाना परिषद में मुहर्रम और कांवरिया जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक अंचल अधिकारी रामकुमार की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें शांति और सौहार्दपूर्ण व्यवस्था बनाएं रखने की बात कही गयी. वही तरियानी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम अशीष कामत ने जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों से शांति व सौहार्द कायम […]

तरियानी : प्रखंड क्षेत्र के हिरम्मा थाना परिषद में मुहर्रम और कांवरिया जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक अंचल अधिकारी रामकुमार की अध्यक्षता में की गयी.

जिसमें शांति और सौहार्दपूर्ण व्यवस्था बनाएं रखने की बात कही गयी. वही तरियानी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम अशीष कामत ने जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों से शांति व सौहार्द कायम रखने में सहयोग की अपील की. कहा कि पुलिस उपद्रवियों पर पैनी नजर रख रही है. पुलिस ने उपद्रवों को चिह्नित कर रखा है.

कहा कि किसी तरह की परेशानी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दे. अफवाहों से बचें व शांति और सौहार्द के बीच ताजिया और कांविरया जुलूस लेकर प्रस्थान करे. वही मौके पर पोझिंया पंचायत के मुखिया मो. इफ्तेखार, माधोपुर छाता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिंकू सिंह, समाजसेवी जगदीश राय, सुनिल सिंह, लालबाबू चौधरी,मो तक्की आलम व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >