शिवहर : सदर अस्पताल से अल्ट्रासाउंड एक्स-रे और पैथोलॉजीकल लैब, एक्सरे आदि उपस्कर को सरोजा, सीताराम और अस्पताल में ले जाने के विरोध में बुधवार को शिवहर बाजार बंद रहा. वर्तमान सदर अस्पताल बचाओ अभियान समिति एवं आम जनों की सैकड़ों की तादाद में लोगों ने सुबह से ही शहर में घूम घूम कर दुकानों को बंद कराया. जिसके कारण शहर के सभी दुकानें रही.
ओपीडी के लिए बंद रहा िशवहर बाजार
शिवहर : सदर अस्पताल से अल्ट्रासाउंड एक्स-रे और पैथोलॉजीकल लैब, एक्सरे आदि उपस्कर को सरोजा, सीताराम और अस्पताल में ले जाने के विरोध में बुधवार को शिवहर बाजार बंद रहा. वर्तमान सदर अस्पताल बचाओ अभियान समिति एवं आम जनों की सैकड़ों की तादाद में लोगों ने सुबह से ही शहर में घूम घूम कर दुकानों […]

बंद के कारण करीब 10 लाख से अधिक का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है. इस दौरान यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान रैली के रूप में बंद समर्थक समाहरणालय गेट तक गये. उसके बाद समाहरणालय पर विरोध प्रर्दशन किया.
इसके पूर्व सदर अस्पताल बचाओ अभियान समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ राउत, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जदयू नेता विजय विकास,वार्ड पार्षद शेखर पटेल, मोहम्मद हसनैन, संजय जायसवाल, मो जफरूल्लाह, मो. जावेद, राधाकांत गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों नें मेन चौक पिपरही मोड़ को जाम कर कड़ी धूप के बावजूद भी विरोध प्रदर्शन करते रहे.
लोगों का कहना है कि सरकार के निर्देश के बावजूद भी वर्तमान सदर अस्पताल के सभी उपस्कर व उपकरणों को एक साजिश के तहत सरोजा सीता राम अस्पताल में हस्तानांतरण किया गया है. जबकि वर्तमान सदर अस्पताल शहर के बीचोंबीच होने के कारण लोगों को काफी सहूलियत थी. जबकि वर्तमान सरोजा सीता राम अस्पताल के शहर से बाहर होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इसी दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस व निजी वाहनो के गाड़ियों को रोक दिया. कैदी वाहन को भी प्रर्दशनकारी ने कुछ समय तक रोके रखा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों का एक शिष्टमंडल ने डीएम राजकुमार से मिलकर अपनी बात व लोगों की समस्या से अवगत कराया.
मौके पर डीएम राज कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल यथावत रहेगा. किंतु नयायालय के आदेश के आलोक में सरोजा सीताराम अस्पताल को संचालित करना अति आवश्यक है. फिलहाल ओपीडी संचालित है. जहां उससे संबंधित उपस्कर व उपकरण आवश्यक है. न्यायालय का आदेश मान्य होगा. शिष्टमंडल में वशिस्ट राउत, विजय विकास, मो हसनैन, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जनार्धन साह आदि शामिल थे.
शिवहर बंद पर तीखी प्रतिक्रिया: शिवहर. जिला मरीज बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष रामसेवक राम और संयोजक आलोक कुमार सिंह ने आज यहां कुछ दवा दूकानदारों, निजी क्लीनिक के संचालकों और स्वास्थ्य माफियाओं द्वारा पुराने रेफरल अस्पताल से कुछ जांच मशीनों एवं उपकरणों को सरोजा सीताराम राजकीय सदर अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने के सरकार के आदेश के विरोध में आहूत बाजार बंद को फ्लॉप करार दिया है. उन्होंने कहा है कि बन्द को सफल बनाने के लिए एक स्वास्थ्य माफिया द्वारा सीवान जिला से भी कुछ अपराधी तत्वों को बुलाया गया था .जो गैरकानूनी हथियारों से दुकानदारों को डरा-धमका रहे थे फिर भी दुकानदारों द्वारा बन्द को नकार दिया गया. उक्त नेताओं ने कहा है कि दवा माफियाओं के भय से जिला के लोग डरने और झुकने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि सदर अस्पताल पूरे जिले का होता है न कि किसी मोहल्ले का. उक्त जानकारी राजद प्रवक्ता शिशिर कुमार के द्वारा प्रेस बयान जारी कर दी गयी है. इधर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश नंदन सिंह ने कहा कि शिवहर बंद लोगों को लाठी डंडा से धमका कर कराया गया. जो प्रजातांत्रिक व्यवस्था में उचित नहीं है. बंद विफल रहा है.