खान सर ने किसे दी जान से मारने की धमकी? पटना पुलिस से की शिकायत,बोली-पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर

पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवती ने शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Young Woman Allegations Against Khan Sir : पीरबहोर थाने में एक युवती के नाम से दिए गए आवेदन में शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया गया है. युवती ने आवेदन में लगाए गए आरोपों की सच्चाई की जांच कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगायी है. पुलिस ने आवेदन रिसीव करने के बाद उसमें दर्ज मोबाइल नंबर और पते के आधार पर युवती से संपर्क करने का प्रयास शुरू किया है.

महिला का आरोप, खान सर पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर

महिला ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि वह अगस्त 2016 में पढ़ाई के लिए पटना आई थीं और फैजल खान से पढ़ती थीं. उनका दावा है कि 2017 में वह दो अन्य लड़कियों के साथ एक कमरे में रहती थीं. महिला ने आगे बताया कि मैं सिलाई का भी काम करतीं थी, जिसे पढ़ाई का खर्च निकालती थीं. महिला का आरोप है कि खान सर उनकी एक रूम पार्टनर के संपर्क में थे और बाद में कमरे पर पढ़ाने के बहाने आने लगे.

आवेदन में कहा- खान सर का कई राज जानते हैं

पीरबहोर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से थाने में भेजा गया है. आवेदन में युवती का नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज है. हालांकि स्थायी पते में सिर्फ उत्तर प्रदेश और वर्तमान पते के रूप में पटना के एक चौक का नाम लिखा गया है. आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर फिलहाल बंद है. इस कारण अब तक युवती से पुलिस का संपर्क नहीं हो सका है.

युवती लापता, मोबाइल भी बंद, जांच में जुटी पुलिस

आवेदन में युवती ने बताया है कि वह अगस्त 2016 में पढ़ाई के लिए पटना आयी थी. उस समय वह उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित पाल्पारानी में फैजल खान उर्फ खान सर से पढ़ती थी. युवती ने दावा किया है कि उसे फैजल खान से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां हैं और इसकी जानकारी उन्हें भी है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसी कारण उसे परेशान किया जा रहा है और कथित तौर पर धमकी दी जा रही है कि यदि कोई गोपनीय बात सार्वजनिक की गयी, तो उसे जान से मरवा दिया जायेगा.

पुलिस युवती से संपर्क करने का कर रही प्रयास

पुलिस के अनुसार फिलहाल आवेदन में लगाये गये आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. युवती से संपर्क होने और उसका पक्ष सामने आने के बाद ही शिकायत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस आवेदन में उपलब्ध जानकारी के आधार पर युवती से संपर्क करने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़े : VIDEO: खान सर पर महिला का आरोप, ‘जान से मरवाने की धमकी मिली’, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >