दावथ से नवानगर तक वाहनों का ””””चक्का जाम””””, भीषण गर्मी में 100 मीटर भी नहीं बढ़ सकीं गाड़ियां
SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के मलियाबाग में रविवार को भीषण जाम की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालत यह थी कि सुबह छह बजे से जाम में फंसे वाहन दोपहर दो बजे तक 100 मीटर भी आगे नहीं बढ़ सके.
दावथ से नवानगर तक वाहनों का ””””चक्का जाम””””, भीषण गर्मी में 100 मीटर भी नहीं बढ़ सकीं गाड़ियां
सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नहीं सरके वाहन, अतिक्रमण और बालू लदे ट्रकों से बढ़ी समस्या
दावथ.
थाना क्षेत्र के मलियाबाग में रविवार को भीषण जाम की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालत यह थी कि सुबह छह बजे से जाम में फंसे वाहन दोपहर दो बजे तक 100 मीटर भी आगे नहीं बढ़ सके. जाम में फंसे बसों और छोटी गाड़ियों में सवार यात्री भीषण गर्मी में पानी और भोजन के लिए परेशान दिखे. मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम जाम की स्थिति देख वापस लौट गयी. बाद में पहुंची पुलिस टीम जाम हटाने का प्रयास करती रही, लेकिन जाम लंबे समय तक नहीं खुल सका. स्थानीय अशोक कुमार गुप्ता, विनोद सिंह, सुनील कुमार और शैलेश कुमार ने बताया कि डुमरांव-बिक्रमगंज एनएच-120 पर दावथ से लेकर बक्सर जिले के नवानगर तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था. जाम का मुख्य कारण बालू लदे ट्रकों की अधिक संख्या और ओवरटेक की होड़ बतायी जा रही है. ट्रक चालक जल्दी निकलने के चक्कर में सड़क किनारे लगी सब्जी और ठेला दुकानों से सटकर वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे रास्ता और संकरा हो जाता है.बता दें कि मलियाबाग बाजार की सड़क लगभग 60 से 70 फुट चौड़ी है, लेकिन अतिक्रमण के कारण यह सिमटकर करीब 20 फुट रह गयी है. यही कारण है कि थोड़ी भी भीड़ होने पर जाम की स्थिति बन जाती है.
अतिक्रमण हटाये बिना स्थायी समाधान संभव नहीं
थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि मलियाबाग और दावथ में जाम की समस्या पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. खासकर शादी-विवाह के मौसम में लोगों को काफी दिक्कत होती है और वे समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक सड़क किनारे स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण नहीं हटाया जायेगा, तब तक जाम की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.