दरवाजे पर खड़े युवक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, गंभीर

SASARAM NEWS.चेनारी-मल्हीपुर रोड पर मल्हीपुर गांव के समीप शनिवार की शाम करीब 4.30 बजे एक स्कॉर्पियो ने दरवाजे पर खड़े युवक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

चेनारी.

चेनारी-मल्हीपुर रोड पर मल्हीपुर गांव के समीप शनिवार की शाम करीब 4.30 बजे एक स्कॉर्पियो ने दरवाजे पर खड़े युवक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान गांव निवासी रामसुंदर शाह के 22 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में की गयी है.घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर संजीत कुमार ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेजा गया है.इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया घायल युवक का इलाज सीएचसी में कराने के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.गौरतलब है कि शुक्रवार की रात भी सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें एक युवक की इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >