रोहतास में बड़ा हादसा, अचानक डिवाइडर पर चढ़ा लोहे से लदा ट्रक, मच गई अफरा-तफरी

शहर के पुराने जीटी रोड स्थित एसपी जैन कॉलेज गेट के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सड़क से गुजर रहा एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया.

Rohtas News: (सासाराम से डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) शहर के पुराने जीटी रोड स्थित एसपी जैन कॉलेज गेट के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सड़क से गुजर रहा एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया, जबकि ट्रक पर लदा लोहे का छड़ काफी खतरनाक तरीके से वाहन के पीछे बाहर निकला हुआ था. घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के साथ आसपास के लोग बाल-बाल बच गए.

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि थोड़ी भी चूक होती तो छड़ किसी वाहन चालक या राहगीर को गंभीर रूप से घायल कर सकता था. घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों ने ट्रक चालकों द्वारा लापरवाही से ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर नाराजगी जताई.

सड़क पर मच गई अफरा-तफरी

लोगों का कहना है कि शहर में भारी वाहनों की जांच नियमित रूप से नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. नागरिकों ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से मांग की है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.

Also Read: गया के गुरुआ में आर्केस्ट्रा डांसर से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >