रोहतास में गैस एजेंसी पर कलाबाजारी का आरोप, घंटों धूप में खड़े रहे उपभोक्ता, लोगों का फूटा गुस्सा

Published by : Sakshi kumari Updated At : 15 May 2026 1:06 PM

विज्ञापन

गैस उपभोक्ताओं की तस्वीर

जिला मुख्यालय सासाराम के अठखम्भवा स्थित एचपी गैस एजेंसी में शुक्रवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली.

विज्ञापन

Rohtas News: (रोहतास से पुनीत पांडेय) जिला मुख्यालय सासाराम के अठखम्भवा स्थित एचपी गैस एजेंसी में शुक्रवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली. गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की करीब 400 सिलेंडरों की लंबी कतार लग गई. तेज धूप में घंटों इंतजार के बावजूद सुबह 10:30 बजे तक गैस वितरण शुरू नहीं होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

गैस उपभोक्ताओं का आरोप

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी परिसर में गैस से भरी ट्रक मौजूद रहने के बावजूद जानबूझकर वितरण में देरी की गई. इससे महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

एजेंसी के खिलाफ जमकर लगाए नारे

आक्रोशित लोगों ने एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस की कालाबाजारी का आरोप लगाया. लोगों का कहना था कि समय पर गैस नहीं मिलने से घरेलू कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Also Read: गया में विदेशी परिवार ने किया पिंडदान, रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान के लिए की प्रार्थना

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन