ग्रामीण बैंक गली में जलजमाव से लोग परेशान, प्रशासन उदासीन

SASARAM NEWS.प्रखंड मुख्यालय के वार्ड संख्या 11 स्थित ग्रामीण बैंक के सामने वाली गली में जलजमाव और कीचड़ से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूल व सरकारी दफ्तरों तक जाने में हो रही भारी दिक्कत नाली नहीं होने से वर्षों से बनी है समस्या फोटो -4- कीचड़ को दिखाते मुहल्ले के लोग प्रतिनिधि, राजपुर प्रखंड मुख्यालय के वार्ड संख्या 11 स्थित ग्रामीण बैंक के सामने वाली गली में जलजमाव और कीचड़ से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सैकड़ों लोग प्रतिदिन इसी गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर हैं. गली के बगल में कन्या प्राथमिक स्कूल है, जहां पढ़ाई के लिए सैकड़ों छात्र-छात्राएं कीचड़ से होकर आते-जाते हैं. इसी गली में एक कोचिंग संस्थान भी संचालित है, जहां रोज सैकड़ों छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं.यह रास्ता प्रखंड स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना, प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित लगभग सभी सरकारी कार्यालयों को जोड़ता है. इसके बावजूद समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. गली में रहने वाले सुनील सिंह, महेंद्र चौधरी, अभय सिंह मास्टर साहब, रामजी चौधरी उर्फ मुखिया सहित अन्य लोगों ने बताया कि नाली के अभाव में घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है. नाली निर्माण को लेकर पंचायत के मुखिया, प्रखंड प्रमुख और बीडीओ से कई बार गुहार लगायी गयी, लेकिन विकास राशि का अभाव बताकर सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है.मामले में पंचायत की मुखिया रंजू देवी और उनके समाजसेवी पति सतीश कुमार सिंह ने बताया कि विकास राशि उपलब्ध होते ही नाली का निर्माण कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >