SASARAM NEWS. सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चितौली हाइस्कूल के समीप रविवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे एक चलती कार में आग लग गयी, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गयी.
सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चितौली हाइस्कूल के समीप रविवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे एक चलती कार में आग लग गयी, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गयी. हालांकि, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गये.सहायक थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शहर के गौरक्षणी मुहल्ला निवासी स्व.राज किशोर मिश्रा के पुत्र राजेश मिश्रा करगहर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव से सासाराम लौट रहे थे. इसी दौरान चितौली हाइस्कूल के समीप उनकी आइ-20 कार (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 65 एफयू 3248) की गति धीमी हुई और इंजन बंद हो गया, जिसके बाद अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जल गयी. हालांकि, चालक समेत सभी सवार समय रहते बाहर निकल गये, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ.पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.