मोबाइल के साथ महिला चोर गिरफ्तार

मोबाइल के साथ महिला चोर गिरफ्तार

मोबाइल के साथ महिला चोर गिरफ्तार

फोटो-23- आरपीएफ निरीक्षक के समक्ष बरामद मोबाइल व गिरफ्तार महिला व अन्य पदाधिकारी

प्रतिनिधि, डेहरी

आरपीएफ डेहरी ने चोरी के 12 एंड्राइड मोबाइल के साथ एक महिला चोर को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में रेसुब डेहरी के निरीक्षक रामविलास राम ने बताया कि गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से एक महिला को दो साल की बच्ची के साथ एक प्लास्टिक का थैला लिये उतरते देखा गया. पुलिस को देख भागने लगी. संदेह होने पर महिला आरक्षी प्रीति कुमारी के सहयोग से डेहरी नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 19 के जक्की बिगहा मुहल्ला निवासी मंधौती खरवार की पत्नी नीरा देवी को प्लेटफाॅर्म संख्या-2/3 पर पकड़ लिया गया. जांच के दौरान उसके थैले से कुल 12 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ. गिरफ्तार महिला व बरामद 12 मोबाइल फोन को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी डेहरी को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >