द्वितीय अपील के 56 आवेदनों पर डीएम ने की सुनवाई

SASARAM NEWS.लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान अठारह मामलों का निस्तारण किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को डीएम उदिता सिंह ने लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अंतर्गत प्राप्त 56 अपील आवेदनों पर सुनवाई की.

प्रतिनिधि, सासाराम नगर लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान अठारह मामलों का निस्तारण किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को डीएम उदिता सिंह ने लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अंतर्गत प्राप्त 56 अपील आवेदनों पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में निदेशक डीआरडीए, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला पर्षद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, एसडीएम सासाराम, बिक्रमगंज, डेहरी की ओर से अवर निर्वाचन पदाधिकारी डेहरी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिक्रमगंज, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम, सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, नासरीगंज सहित अन्य उपस्थित रहे. प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गयी व उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया. सुनवाई के दौरान संजय कुमार, राज कमल प्रसाद, राकेश कुमार, अरूण कुमार शुक्ला, सुधीर मेहता, चंद्रदीप राम, राम एकबाल दास, राम प्रकाश सिंह, सोनू कुमार सिंह, ग्रामीण विश्वमोहन प्रसाद, सच्चिदानंद पाल, संगीता देवी,राम नरेश सिंह, त्रिपुराकांत, तेतर कुंवर, राम एकबाल दास, निरंजन पांडेय के शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया. शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >